हिंदी करेंट अफेयर्स 29 अप्रैल 2020 


                                              कल का प्रश्न         

Q. 2019 के लिए ग्लोबल टैलेंट कॉम्पिटिटिव इंडेक्स (GTCI) में भारत निम्न में से किस स्थान पर रहा?
A.    50 वें
B.    96 वें
C.    80 वें
D.    39 वें
        उतर :- C.    80 वें

 ..................................................................................................................................................................
_
Q. 1. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकारों को कितने लाख रुपये का जीवन बीमा कराने का घोषणा किया है?
A.    50 लाख रुपये
B.    40 लाख रुपये
C.    30 लाख रुपये
D.    20 लाख रुपये
उतर :- A. 50 लाख रुपये
◾असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकारों को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कराने का घोषणा किया है.
◾उन्होंने कहा कि सभी दिक्कतों के बावजूद अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगाकर कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकार असली हीरो हैं.
◾गौरतलब है, असम में कोरोना के 7 ऐक्टिव केस हैं.

Q. 2. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप में बल्लेबाज़ उमर अकमल के क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है?
A.    5 साल
B.    3 साल
C.    1 साल
D.    4 साल
उतर :- B. 3 साल
◾पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सिंग की शिकायत न करने के आरोप में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर 3 साल का बैन लगा दिया. अ
◾कमल पर आरोप था कि सट्टेबाजों ने मैच फिक्सिंग के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी बोर्ड को नहीं दी.
◾अकमल ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2019 में खेला था.
◾वे अब तक पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 खेल चुके हैं.
◾अकमल ने अपने टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन बनाए थे.

Q. 3. हाल ही में किस देश के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि नाबालिग रहते हुए अपराध करने वालों को अब मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी?
A.    इराक
B.    ईरान
C.    सऊदी अरब
D.    रूस
उतर :- C. सऊदी अरब
◾सऊदी अरब के मानवाधिकार आयोग ने सऊदी किंग सलमान के हवाले से बताया है कि नाबालिग रहते हुए अपराध करने वालों को अब मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी.
◾ आदेश के मुताबिक, इसकी बजाय उन्हें जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में अधिकतम 10 साल की सज़ा होगी.
◾सऊदी ने इससे पहले कोड़े मारने की सज़ा खत्म करने का फैसला किया था.
◾सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान लगातार सऊदी किंगडम को एक आधुनिक राज्य में तब्दील करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं.

Q. 4. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने म्युचुअल फंड के लिए कितने करोड़ रूपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की है?
A.    40,000 करोड़ रूपये
B.    30,000 करोड़ रूपये
C.    20,000 करोड़ रूपये
D.    50,000 करोड़ रूपये
उतर :- D. 50,000 करोड़ रूपये
◾आरबीआई ने म्युचुअल फंड के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की है.
◾आरबीआई ने कहा कि वह कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए जो भी ज़रूरी कदम होंगे उसे उठाएगा.
◾गौरतलब है कि फ्रैंकलिन टेंपलटन म्युचुअल फंड द्वारा 6 डेट फंड स्कीम बंद किए जाने के बाद आरबीआई ने यह कदम उठाया है.
◾स्पेिशल लिक्विडिटी फंड-एमएफ के तहत आरबीआई फिक्स रेपो रेट पर 90 दिन की अवधि का एक रेपो ऑपरेशन शुरू करेगा.
◾इससे पहले जुलाई 2013 में रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को लगभग इसी तरह की नकदी सहायता उपलब्ध करायी थी.


Q. 5. हाल किस राज्य सरकार ने घोषणा किया कि कोविड-19 से मौत होने पर पत्रकार के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी?
A.    बिहार
B.    झारखंड
C.    ओडिशा
D.    पंजाब
उतर :- C. ओडिशा
◾ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच काम कर रहे किसी पत्रकार की इससे संक्रमित होकर जान जाती है तो राज्य सरकार उसके परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.
◾मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल समय में पत्रकार महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं.
◾ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया भर में एक बड़ा स्वास्थ्य मसला खड़ा किया है.

Q. 6. सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत कितने स्थान पर पहुंच गया है?
A.    पहला
B.    तीसरा
C.    चौथा
D.    छठा 
उतर :- B. तीसरा
◾स्टॉकहोम स्थित थिंकटैंक ने कहा कि वैश्विक सैन्य खर्च मामलों में 2019 के भीतर भारत-चीन के बीच बड़ी प्रतिस्पर्द्धा हुई है.
◾अमेरिका, चीन और भारत दुनिया के शीर्ष पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देश में शामिल हैं.
◾ इसके अनुसार, वैश्विक सैन्य खर्च के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जबकि चीन दूसरा और अमेरिका ने नंबर एक का स्थान बरकरार रखा है.
◾ऐसा पहली बार हुआ है जब सबसे ज्यादा सैन्य खर्च वाले तीन देशों में दो देश एशिया के ही हैं.


Q. 7. कोविड-19 के कारण किस देश में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 को रद्द कर दिया गया है?
A.    ऑस्ट्रेलिया
B.    नेपाल
C.    चीन
D.    रूस
उतर :- A. ऑस्ट्रेलिया
◾यह अभ्यास विश्व भर की सेनाओं को एक साथ सहभागिता करने का एक अवसर प्रदान करता है.
◾इससे पहले भारतीय वायुसेना ने पिच ब्लैक 2018 में पहली बार भाग लिया था.
◾‘अभ्यास पिच ब्लैक’ रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास है.
◾इसकी शुरूआत वर्ष 1981 में हुई थी. हाल के वर्षों में भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा एवं रणनीतिक जुड़ाव विशेष रूप से नौसैनिक सहयोग अधिक मज़बूत हुआ है.

Q. 8. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हल ही में किसको आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है?
A.    राहुल सचदेवा
B.    अमृता सिंह
C.    राहुल त्यागी
D.    मनीषा सिंह
उतर :- D. मनीषा सिंह
◾मनीषा सिंह वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी राजनयिक हैं.
◾ मनीषा अभी विदेश विभाग में सहायक मंत्री हैं.
◾ वह अभी आर्थिक और व्यापारिक मामले देखती हैं. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है.
◾इसमें 36 देश शामिल हैं.
◾ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है.
◾मनीषा सिंह ने वाशिंगटन के अमेरिकन विश्वविद्यालय से अंतरार्ष्ट्रीय विधि में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है.


Q. 9. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपने 2020-21 के आर्थिक विकास के अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी कर दिया है?
A.    2.9 फीसदी
B.    1.9 फीसदी
C.    0.9 फीसदी
D.    1.2 फीसदी
उतर :- B. 1.9 फीसदी
◾इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने वित्त वर्ष 2020-21 के जीडीपी दर के अनुमान को भी 1.9 फीसदी तक घटा दिया, जो घटकर पिछले 29 वर्षों में सबसे कम वृद्धि होगी.
◾रेटिंग एजेंसी ने कहा कि यह अनुमान इस मान्यता पर आधारित हैं कि आंशिक लॉकडाउन मई मध्य तक जारी रहेगा.
◾मौजूदा वैश्विक महामारी में कई रेटिंग्सन एजेंसियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है.
◾ इससे पूर्व आईएमएफ ने विकास दर के अनुमान को घटाकर 1.9 फीसदी किया, तो हाल में फिच ने जीडीपी एक फीसदी से भी कम रहने का अनुमान जताया था.

Q. 10. हाल ही में किस देश ने बांग्लादेश को कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करते हुए मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिये है?
A.    पाकिस्तान
B.    नेपाल
C.    भारत
D.    अमेरिका
उतर :- C. भारत
◾ बांग्लादेश मे अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 5,000 मामले सामने आये हैं और 140 लोगों की मौतें हुई हैं.
◾ भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश को मेडिकल सहायता की दूसरी खेप भेजे जाने के मौके पर भारत-बांग्लदेश संबंधों के महत्व को रेखांकित करने के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर का जिक्र किया.
◾मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीवा गांगुली दास ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने सहित चिकित्सा सामग्री बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक को सौंपे।

                आज का सवाल  

Q. हाल ही में, किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए "जीवन शक्ति योजना" शुरू की है?
A.    उतर प्रदेश
B.    बिहार
C.    महाराष्ट्र
D.    मध्य प्रदेश


इस प्रश्न का उत्तर नीचे कमेन्ट बॉक्स मे दीजिए... 
 ............................................................................................................