Education Cyrrent Affairs

इंटरपोल के द्वारा मुख्यतः 8 प्रकार के नोटिस जारी किये जाते हैं


इंटरपोल के द्वारा मुख्यतः 8 प्रकार के नोटिस जारी किये जाते हैं -



▪️ रेड नोटिस (Red Notice) : - यह नोटिस सभी इंटरपोल सदस्य देशों में संदिग्धों को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अनुमति देता है ताकि उनके खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जा सके।


▪️ येलो नोटिस (Yellow Notice) : - लापता नाबालिगों को खोजने या उन व्यक्तियों की पहचान करने (जो स्वयं को पहचानने में असमर्थ हैं) में मदद के लिए।


▪️ ब्लैक नोटिस (Black Notice) : - अज्ञात शवों की जानकारी लेने के लिए लिए।
▪️ग्रीन नोटिस(Green Notice) : - किसी ऐसे व्यक्ति की अपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी जारी करना, जिसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है।


▪️ ऑरेंज नोटिस (Orange Notice) : - किसी घटना, व्यक्ति, वस्तु या प्रक्रिया को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर और आसन्न खतरा मानकर चेतावनी देने के लिए।


▪️ पर्पल नोटिस (Purple Notice) : - अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्थानों, प्रक्रियाओं, वस्तुओं, उपकरणों, या उनके छिपने के स्थानों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए।


▪️ ब्लू नोटिस (Blue Notice) : - यह नोटिस किसी अपराध के संबंध में व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है।


▪️ इंटरपोल-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विशेष नोटिस (Interpol-United Security Council Special Notice) : - इसे उन समूहो और व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है जो समूह और व्यक्ति UNSC (United Nation Security Council) प्रतिबंधों के अधीन है।

इंटरपोल आपराधिक पुलिस संगठन , जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से भी  जाना जाता है, एक संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियन्त्रण की सुविधा प्रदान करती है | इसके दुनिया भर में सात क्षेत्रीय ब्यूरो है | 

प्रचलित नाम :- इंटरपोल

लघुनाम :- ICPO-INTERPOL

मुख्यालय :-  लियोन (फ़्रांस )

सदस्य :- 194 देशों 

आदर्श वाक्य :- Connecting police for a safer World

स्थापन :- 1923

संस्था के कार्यपालक :- किम जोंग यांग (अध्यक्ष ), 

                                     अलेग्जेंडर प्रोकोपचक ( उपध्यक्ष )

                                      जर्गन स्टॉक (महासचिव )


रास्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो :- 181 

Post a Comment

0 Comments