❄️खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण का नया लोगो जारी किया
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण-एसएआई का नया लोगो जारी किया। इस अवसर पर खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बतरा, और साई के महानिदेशक संदीप प्रधान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जाने माने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
साई की स्थापना 1982 में देश में खेल वातावरण तैयार करने के लिए की गई थी और यह जमीनी स्तर पर देशभर से खिलाड़ियों की पहचान करके उनकी प्रतिभा को विकसित करता है। नया लोगो खेल की उत्कृष्टता का निर्माण करने के लिए जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने में साई की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।


0 Comments