डॉ हर्षवर्धन बोले, सरकार जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराएगी





 
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार का लक्ष्‍य है कि जुलाई 2021 तक 20 से 25 करोड़ भारतीयों को कोरोना वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो जाए।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों बीच दुनियाभर में कोविड 19 महामारी की वैक्‍सीन के प्रति भी लोगों की आशाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वैक्‍सीन स्टडी कर रहे हैं। जबकि, वर्तमान में कुछ वैक्‍सीन के ट्रायल भी हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज सोशल मीडिया यूजर्स से बातचीत करते हुए कोरोना वैक्सीन के बताया कि कब से मिलना शुरू हो जाएगी।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार का लक्ष्‍य है कि जुलाई 2021 तक 20 से 25 करोड़ भारतीयों को कोरोना वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो जाए। केंद्र सरकार की योजना 40 से 50 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्राप्त करने और उपयोग करने की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के राज्यों को अक्टूबर महीने के अंत तक प्राथमिकता के तौर पर जनसंख्या समूहों का विवरण भेजने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा डॉ हर्षवर्धन ने कहा, कोरोना (कोविड-19) वैक्सीन की खरीद केंद्रीय रूप से की जाएगी। वैक्‍सीन की हर एक खेप को रियलटाइम में ट्रैक किया जाएगा। उन्होंने बताया, भारतीय वैक्सीन निर्माताओं को पूर्ण सरकारी समर्थन दिया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, भारत में बीते 24 घण्टे में कोरोना वायरस से 940 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,01,782 हो गई है। वहीं एक दिन में 75,829 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,49,373 हो गई।