Education Cyrrent Affairs

राष्ट्रीय प्रतीक का महत्तवपूर्ण विशेषता



राष्ट्रीय प्रतीक का महत्तवपूर्ण विशेषता

💠 राष्ट्रीय ध्वज (National flag)

◾ भारत के राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा (Constituent Assembly) द्वारा अंगीकृत किया गया।

◾ इसकी लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है। इसमें उपर से नीचे क्रमशः केसरिया, सफेद, व हरे रंगों की तीन पट्टियां होती है। सफेद पट्टी के केंद्र में 24 तीलियों वाला गहरे नीले रंग का एक चक्र है।

12 मार्च, 2018 को कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊँचा तिरंगा झंडा (361 फुट) फहराया गया।

💠 राष्ट्रीय चिन्ह् (National Emblem)


◾ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है।

◾ मूल स्तम्भ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। सिंह साहस व निर्भीकता का प्रतीक है।

◾ पट्टी के मध्य में धर्मचक्र है। चक्र में 246 तीलियाँ है, जो 24 घंटों का प्रतीक है।

◾ भारत सरकार ने अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिन्ह् के रूप में 26 जनवरी 1950 को अपनाया।

◾ चक्र के दायीं ओर एक साड़ कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का प्रतीक है और चक्र के बायीं ओर एक घोड़ा अदम्य शक्ति, परिश्रम व गतिशीलता का प्रतीक है।

◾ फलक के नीचे मुण्डकोपनिषद् का सूत्रवाक्य  सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि का प्रतीक है।

💠 राष्ट्रगान (National Anthem)

◾ रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा मूलतः बांग्ला भाषा में रचित और संगीतबद्ध जन-गण-मन के हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया।

◾ यह सर्वप्रथम, 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 26 वें अधिवेशन (कलकता) में गाया गया था। राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेंड हैं।

💠राष्ट्रगीत (National Song)

◾ राष्ट्रगीत वन्दे मातम की रचना बंकिमचन्द्र चटर्जी ने संस्कृति में की थी, जो स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन का प्रेरणा  स्रोत था। इसे जन-गण-मन के समान दर्जा प्राप्त है।

◾ इसे पहली बार सन् 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 12 वें अधिवेशन (कलकता) में गाया गया था।

💠 राष्ट्रीय पंचांग (National Calendar)

◾ ग्रेगेरियन कैलेंडर के साथ-साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित एकरूप राष्ट्रीय पंचांग भी है, जिसका पहला महीना चैत्र है और समान्य वर्ष 365 दिन का होता है।

◾ पंचांग 22 मार्च, 1957 को सरकारी उद्येश्यों के लिए अपनाया गया था। राष्ट्रीय पंचांग और ग्रेगेरियन कैलेंडर की तारीखों मे स्थायी सादृश्यता है। चैत्र का पहला दिन सामन्यतः 22 मार्च को और अधिवर्ष मे 21 मार्च को पड़ता है।

💠राष्ट्रीय पशु (National Animal)

◾ बाघ (Panthera Tigris) भारत का राष्ट्रीय पशु है। जिसे अपनी शालीनता, दृढ़ता, फुर्ती और अपार शक्ति के लिए राष्ट्रीय पशु कहलाने का गौरव हासिल हैं।

◾ देश में बाघों की घटती हुई संख्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अप्रैल, 1973 में बाघ-परियोजना (Tiger project ) शुरू की गई।

◾इसके अंतर्गत देश में अनेक अभ्यारण्य स्थापित किए गए हैं।

💠राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)

◾ भारतीय मयूर (Pavo cristatus) भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।

◾ हंस के आकार के इस रंग बिरंगे पक्षी की गर्दन लंबी, आंँख के नीचे सफेद निशान और सिर पर पंखे के आकार की एक कलगी की होती है।

◾ मयूर भारतीय उपमहाद्वीप में सिंधु नदी के दक्षिण और पूर्व से लेकर जम्मू कश्मीर, असम के पूर्व, मिजोरम के दक्षिण तक पूरे भारतीय प्रायद्वीप में व्यापक रूप में पाया जाता है।

◾ भारतीय वन एवं वन्य प्राणी (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत मयूर को पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।

💠राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)

◾ कमल (Nelumbo Nucifera Gaertn) भारत का राष्ट्रीय पुष्प है।

◾ यह एक पवित्र पुष्प है तथा भारतीय कला और पौराणिक साहित्य में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

      हरियाणा व कर्नाटक का राजकीय पुष्प कमल है।

💠राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree)

◾ बरगद (Ficus Benghalensis) वृक्ष को भारत के राष्ट्रीय
वृक्ष के रूप में अपनाया गया है, जिसकी शाखाएँ बड़े क्षेत्र में जड़ों की तरह प्रतिरोपित हो जाती है।

◾ वे जड़ें पुनः नयी टहनियों एवं डालियों को जन्म देती है। अपनी इस विशिष्टता के कारण इसे अमर माना जाता है।

💠राष्ट्रीय फल (National Fruit)

◾ आम (Mangifera indica) उष्णकटिबंधीय देशों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण फल है तथा इसकी खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है।

◾ से प्रचलित है। चेंज एलेग्जेंडर एवं चीनी यात्री हेनसांग नेवी इसका स्वाद चखा एवं इस फल को सराहा। नेक्स्ट मुगल बादशाह अकबर ने दरभंगा बिहार में 10000 आम के पेड़ लगवाए जिसे लखीबाग के रूप में जाना जाता है।

💠राष्ट्रीय नदी (National River)

◾ गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है, जो पहाड़ों, घाटियों एवं मैदान पर 2,525 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

◾ इसका उद्भव हिमालय में गंगोत्री हिमनद में होता है, जहां इसे भागीरथी नाम से जाना जाता है।

◾ गंगा का समतल मैदान विश्व के सबसे उपजाऊ मैदानों में से एक है जिसका विस्तार लगभग 1,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में है।

                                       राष्ट्रीय जलीय जीव : गंगा डॉल्फिन
  विलुप्तप्राय जीव गंगा डॉल्फिन (सूंस) को 5 अक्टूबर, 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है। यह भारत में गहन संकट ग्रस्त प्रजातियों के तहत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल है। प्रति वर्ष 5 अक्टूबर को डॉल्फिन दिवस मनाया जाता है।

💠राष्ट्रीय विरासत पशु (National Heritage Animal)

◾ भारत सरकार ने एशियाई हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु के रूप में अक्टूबर 2010 में घोषित किया है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थाई समिति ने इस संदर्भ में 22 अक्टूबर, 2010 की बैठक में स्वीकृत प्रदान की थी। 

   हाथी केरल, कर्नाटक और झारखण्ड राज्य का भी राजकीय पशु है।

💠 राष्ट्रीय मुद्रा : प्रतीक चिन्ह

◾ भारतीय रुपये को 15 जुलाई, 2010 को डॉलर, यूरो, पौण्ड और येन की तरह नया प्रतीक मिल गया है। रुपये का नया प्रतीक देवनागरी लिपि के र और रोमन लिपि के R को मिलाकर बनाया गया है
           

                  राष्ट्रीय ध्वज फहराना मौलिक अधिकार
◾ 22 जनवरी, 2004 को उच्चतम न्यायालय ने मुख्य न्यायाधीश वी. एन. खरे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने भारत में नागरिकों द्वारा सम्मान तथा प्रतिष्ठा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने को मौलिक अधिकार माना है। उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि, नागरिकों द्वारा अपने घरों, दफ्तरों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना संविधान के अनुच्छेद- 19 (1) (a) अंतर्गत एक मौलिक अधिकार है।






Post a Comment

0 Comments